Monday, October 19th, 2026

पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जन समुदाय को जागरूक

मुरैना
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मुरैना द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा प्रायोगिक कार्य के तहत विभिन्न समुदाय आधारित जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बीएसडब्ल्यू तृतीय वर्ष की प्रतिभागी शायरा खान द्वारा ग्राम जौरी में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  जिसमें बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के मेंटर संदीप सेंगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रामबेटी सिकरवार एवं ग्राम जोरी की महिलाएं, किशोरी बालक- बालिका व बच्चे  उपस्थित हुऐं।

उपस्थित जन समुदाय को छात्रा शायरा खान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु समझाइश दी गई। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उन्हें कहा गया कि हमें हर प्रकार से अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा रखने हेतु पौधरोपण करते रहना चाहिए, क्योंकि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। हमें किसी भी तरह के पेड़ पौधों को नष्ट नहीं करना चाहिए, हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ पौधों से हमें छाया के साथ-साथ मीठे फल एवं विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां प्राप्त होती हैं। कई पौधे हमारे जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं, इन पौधों के फूलों पत्तियों एवं फलों को से कई प्रकार की औषधियां के रूप में घरेलू नुक्से तैयार कर बीमारियों से बचा जा सकता है । इस अवसर पर मेंटल संदीप सेंगर द्वारा भी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया

 

#पर्यावरण संरक्षण

Source : Agency

पाठको की राय